केरल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है एक लड़के पर आरोप लगा है की उसने एक नाबालिंग लड़की के साथ गलत किया है। वह उसके कारण गर्भवती हो गई इसके चलते लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।
पुरे मामले का पता उस वक्त चला जब लड़की के कमरे से बच्चे की रोने की आवाज आने लगी, घर में माता और पिता दोनों ही अंधे है इसी के चलते लड़की ने यह बात नौ महीनो से छुपाकर रखी थी। लेकिन बच्चे की रोने की आवाज ने घर में पता चलवा दिया की उनकी लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है आइये जानते है पूरा मामला क्या है –
लड़की करती है लड़के से प्यार
केरल के मल्लापुरम के मंजेरी राजकीय अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला यहाँ पर एक लड़की और उसके बच्चे को लाया गया। बच्चा जन्म ले चूका था और उसकी गर्भनाल भी काट दी गई थी।
डॉक्टरों के अनुसार लड़की ने यूट्यूब पर देखकर बच्चे की गर्भनाल काट दी थी, उसने किसी से मदद नहीं ली और वह अपने कमरे में पूरी तरह से प्रसव पीड़ा सहती रही उसके पास उसकी मदद के लिए कोई नहीं था। लड़की एक लड़के से प्रेम करती थी और उसी लड़के का यह बच्चा है।
प्रेमी को कर लिया गया है गिरफ्तार
लड़की नाबालिंग होने के कारण पुलिस ने प्रेमी को पकड़ लिया है लेकिन प्रेमी के अनुसार वह और उसका परिवार लड़की और बच्चे का ख्याल रख रहा था उसने घर पर यह बात बताने से मना किया और जैसे ही लड़की 18 की होती दोनों का विवाह करवा दिया जाता।
लेकिन बच्चे की रोने की आवाज से दृष्टिहिन् माता-पिता को जानकारी मिल गई और उसके बाद प्रेमी को गिरफ्तार करवा दिया गया। हालाँकि पुलिस ने इस पुरे प्रकरण को दुष्कर्म का ही नाम दिया है।
नहीं चलने दिया किसी को पता
लड़की और उसके प्रेमी (प्रेमी की फैमिली) ने मिलकर इस पूरी घटना को दबाए रखा उन्होंने इसकी जानकारी किसी को नहीं होने दी लेकिन लड़की को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई और लड़की ने बच्चे को जन्म दे दिया।
अब जच्चा और बच्चा दोनों ही ठीक है और लड़की की गवाही पर ही पता चलेगा की लड़के को गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं चूँकि कोलकत्ता हाईकोर्ट ने अपनी इच्छा से बनाये गये संबध को दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं रखा है तो अब लड़की की गवाही ही प्रेमी को बचा सकती है।
लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे साथ बने रहे ताकि आपको ऐसी जानकारी हम हर रोज देते रहें, अगर आपको यह आर्टिकल या जानकारी अच्छी लगती है और लगता है की इसे शेयर करना चाहिए तो शेयर जरुर करें।