Saturday, March 11, 2023

Latest Posts

घरवालों के समर्थन से किन्नर संग शादी रचा कर कायम करी समाज के लिए एक मिसाल

सच ही कहते हैं की

प्यार जाति-धर्म और मजहब, यहां तक कि लिंग भी नहीं देखता है। प्यार तो बस हो जाता है, और जब यही प्यार परवान चढ़ता है तो फिर दोनों प्रेमियों को ना तो परिवार की परवाह होती है, और ना ही समाज की, वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला यूपी के अयोध्या शहर में जहां किन्नर समाज से ताल्लुक रखने वाली अंजली नामक युवती ने शिव कुमार वर्मा नामक एक सामान्य युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया है।

दरअसल, किन्नर अंजली को प्रतापगढ़ के रहने वाले शिव कुमार से प्यार हो गया था। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस दौरान दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में राम नगरी के नंदीग्राम भरतकुंड में सात फेरे लिए और अग्नि को साक्षी मानकर साथ जीने मरने की कसमें खाई और दाम्पत्य जीवन में बंध गए।

डेढ़ साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात !

दूल्हा शिवकुमार व दुल्हन अंजली प्रतापगढ़ के गांव गहरौली मजरे शुकुलपुर के रहने वाले हैं। दोनों का विवाह समाज के लिए एक मिसाल है। दूल्हा बने शिव कुमार का कहना है कि आज से डेढ़ साल पहले अंजली से उनकी मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने एक दूसरे के बारे में जाना और फिर शादी करने का फैसला लिया। लेकिन इस बेमेल शादी के लिए परिवार के लोग राजी नहीं थे। इसके बाद अंजली ने अपने परिवार के लोगों को समझाया। वहीं, शिव ने भी अपने परिवार के लोगों को राजी किया। नतीजतन दोनों बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए।


दूल्हा बने प्रतापगढ़ के

शिव कुमार वर्मा और अंजलि के प्रेम विवाह उत्सव में साक्षी बने दर्जनों बारातियों ने उनको आशीर्वाद भी दिया। वैदिक मंत्रों के बीच अंजलि और शिव कुमार ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाई। श्रीराम के अनुज भरत की तपोस्थली पर हुये विवाह के बाद दोनों ने बताया कि हम एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते थे, इसीलिए हमने प्रेम विवाह किया।

शिव कुमार का कहना है कि

आज अंजली दांपत्य जीवन में आ गई है। अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए हैं जिसको वे जीवन भर निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में किसी बेसहारा बच्चे को गोद लेकर अपने परिवार को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, दुल्हन बनी अंजली ने कहा कि हमारे किन्नर समाज को दुनिया अच्छी नजरों से नहीं देखती है। इसलिए अभी हम दोनों के इस फैसले को स्वीकार करने में दोनों परिवार को थोड़ी समस्या जरूर आएगी। विवाह बंधन में बंधे दोनों जनों ने कहा कु हमारे परिवार के सदस्य हमारे इस फैसले से खुश हैं और धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss