अगर हम वास्तुशास्त्र को देखेंगे तो आज के विज्ञान और वास्तुशास्त्र में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों का बताने का तरीका अलग है एक जगह ईश्वर को माना जाता है और दूसरी जगह विज्ञान को लेकिन दोनों ही अपनी जगह सही है। अगर बात वास्तुशास्त्र की हो रही है तो आज हम इस आर्टिकल में आपको तुलसी से जुड़े कुछ वास्तु बताने वाले हैं। अगर आप इस आर्टिकल को ध्यान से और सही से पढोगे तो आपके घर में खुशियाँ हमेशा बनी रहेगी। तो आइये जानते है की घर में किस जगह पर तुलसी होनी चाहिए और किस जगह नहीं। तुलसी के फायदे क्या है इत्यादि –
तुलसी घर में कहाँ होनी चाहिए
अगर में इस सवाल का जवाब एक शब्द में दूँ तो तुलसी घर में होनी चाहिए दिशा और जगह महत्व नहीं रखती। लेकिन घर में तुलसी हमेशा पश्चिम की और होनी चाहिए और तुलसी के निचे चौखट बनी होनी चाहिए। रोज सुबह तुलसी में पानी डालें। लेकिन ध्यान रहे रविवार के दिन भूलकर भी तुलसी में पानी ना डाले और ना ही तुलसी के पत्ते तोड़ें।
घर में तुलसी होने के फायदे
घर में तुलसी होती है तो उनके अनेक फायदे भी है यह फायदे इस तरह है –
- घर का वातावरण शुद्ध रहता है।
- घर में बरकत होती है।
- लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
- तुलसी के पत्तो की बनी चाय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।
- तुलसी की खुशबु से घर महका रहता है।
- अनेक तरह के सांप-बिच्छु जैसे जिव घर में नहीं आते है।
- घर में शांति स्थापित रहती है।
- ईश्वर को भोग लगाने के लिए तुलसी काफी अच्छी मानी जाती है।
अगर घर में तुलसी है तो यह काम ना करें
अगर आपके घर में तुलसी है तो कुछ बातों का हमेशा ख्याल रखें –
- रविवार के दिन तुलसी में पानी ना डाले।
- तुलसी के पत्ते हमेशा नहाकर ही तोड़ने चाहिए।
- सुबह रोज तुलसी को प्रणाम करना चाहिए।
- हो सके तो दीप भी जलाए।
- मदिरा-पान करने वाले लोग तुलसी से दूर रहे।
- सुबह उठते ही तुलसी जी को प्रणाम करें।
- तुलसी हमेशा घर के सामने लगाने की कोशिश करें।
ऐसी ही अच्छी जानकारी और ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।