हमारे हिन्दू धर्म में तिलक का बहुत महत्व है अगर हम किसी अच्छे काम के लिए जाते है तो माथे पर तिलक लगाते है। माना जाता है की अगर हम तिलक लगाकर कहीं जाते है तो हमारे साथ अच्छा होता है। अगर आप भी अपने जीवन में बहुत अच्छा कुछ चाहते है तो तिलक जरुर लगाना चाहिए।
आज हम इस आर्टिकल में हम बतायेंगे की आखिर क्यों हम तिलक लगाते हैं और हिन्दू धर्म में तिलक लगाने का क्या महत्व है। वैसे भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के माथे पर भी आप विशेष मौकों पर तिलक देख सकते है।
माथे पर तिलक लगाने की वजह
सनातन धर्म के अनुसार हमारे शरीर में साथ शक्ति चक्र होते है ऐसे में माथे के अंदर आज्ञा चक्र होता है। इतना ही नहीं इस चक्र को गुरु चक्र भी कहते है इसी की मदद से हमारे शरीर के तमाम पुर्जे काम करते है।
आज्ञा चक्र को परिपक्व तरीके से चलने के लिए इसपर तिलक लगाया जाता है, माना जाता है की माथे के बीचो-बिच अगर हम तिलक लगाते है तो आज्ञा चक्र एक्टिव रहता है।
धार्मिक कारण भी है तिलक के पीछे
अगर हम बात करें धार्मिक कारण क्या है तिलक का तो आपको मैं यह जानकारी भी देना चाहूँगा की शास्त्रों के अनुसार माथे पर चन्दन का टिका (तिलक) लगाने मात्र से हमारे सभी पापों का नाश होता है।
शास्त्रों के अनुसार अगर हम माथे पर तिलक लगाकर कोई भी काम करते है तो उसमे हमें सफलता मिलना तय है। अगर अपने जीवन में सफल होना है तो आप तिलक जरुर लगायें।
वैज्ञानिक कारण भी है इसके पीछे
सनातन धर्म में जितनी बातें लिखी गई है वह वैज्ञानिक दृष्टि में भी साफ़ नजर आती है। विज्ञान के अनुसार माथे के मध्य भाग अगर चन्दन, रोली या किसी से भी तिलक करते है तो हमारे कुछ नलिकाएं है जिनपर यह दबाव बनकर रहता है। इन नलिकाओं की मदद से हमें अनेक रोगों से मुक्ति मिलती है।
जिस तरह महिलायें माथे में बिंदी लगाती है ठीक उसी तरह यह है अगर कोई पुरुष तिलक लगाता है तो उसके जीवन में अनेक रोंगों का नाश होता है और वह निरोगी जीवन की तरफ बढ़ता है।
जानकारी अच्छी लगी हो तो हमें फॉलो करें और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी यह धार्मिक जानकारी मिल पाए।