2021 चल रहा है और बहुत जल्द हम नए साल की और बढ़ेंगे, उम्मीद है की आने वाला साल हमारे लिए काफी अच्छा होगा। चूँकि 2021 ने हमारे आधे से ज्यादा दिन लॉकडाउन में बिताये है तो उम्मीद है आने वाला समय ऐसा ना हो। खैर इस साल का अंतिम चन्द्रग्रहण लगने वाला है और यह ग्रहण वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही कारणों से जाना जाता है।
आज हम आपको 2021 के अंतिम ग्रहण की पूरी जानकारी देने वाले है और कैसे यह ग्रहण हमारे लिए अशुभ है और हर एक इंसान को क्या क्या ध्यान रखना चाहिए इन सब की जानकारी देने वाले है तो चलिए पढ़ते है –
कब लगेगा साल का अंतिम चन्द्रग्रहण
साल का अंतिम चन्द्रग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगने वाला है, इस वर्ष का यह अंतिम चन्द्रग्रहण है और इसका समय सुबह 11:34 बजे से शाम 5:33 बजे तक होगा। लेकिन यह भारत में बहुत कम जगहों पर दिखाई देगा। यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश और असम में कुछ पल के लिए दिखाई देगा।
इसका सूतक काल भी प्रारंभ नहीं होगा चूँकि यह भारत में कम अन्य देशों में जैसे – अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में ज्यादा दिखाई देगा।
मंदिर के कपाट बंद हो जाते है
माना जाता है की चन्द्र ग्रहण के समय कोई पूजा नहीं होती है यहाँ तक की मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते है इस बार भी ऐसा होगा और यह साल का अंतिम ग्रहण है तो सभी इस बात का ख्याल रखें की कोई भी अच्छा काम इस समय ना करें। हो सके तो 19 नवंबर को पूरी तरह से टाल दे इस दिन किसी भी तरह का अच्छा काम शुभ नहीं होगा।
अगर आप गलती से दिन या इस समय कोई इस तरह का काम कर लेते है तो हो सकता है उसका बुरा फल आपको मिले लेकिन एक बात यह भी सत्य है की कुछ राशि के लोगों के लिए यह शुभ भी साबित हो सकता है।
हवन और यज्ञ अशुभ माने जाते है
अगर आप घर में किसी तरह का कोई अच्छा काम करने की सोच रहे है तो इस दिन भूलकर भी ना करें इस दिन घर में किसी तरह का हवन इत्यादि अशुभ माना जाता है चन्द्रग्रहण के समय अगर किसी तरह का कोई काम किया जाता है तो यह आपको काफी परेशान कर सकता है।
धार्मिक जानकारी के अनुसार भी यह अशुभ होता है और वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार चन्द्रग्रहण के समय कुछ ऐसी हवाएं चलती है जो अनेक तरह के रोग को न्योंता देती है बात कुलमिलाकर उसी जगह लेकर आ जाती है।
ऐसी ही अच्छी जानकारी के लिए हमें फॉलो करें और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि आपको भी ऐसी जानकारी मिलती रहें।