भारतीय संस्कृति में
शादी को किसी त्योहार से कम नहीं आंका जाता है। जब किसी घर में शादी होती है तो त्योहार की भांति ही शादी की तैयारियां भी कई दिन पहले से शुरू होजाती हैं। पर इन तैयारियों और खुशियों की मौजूदगी की एक शर्त है की शादी परिवारजनों के मन मुताबिक होनी चाहिए। लोग अक्सर अंतर्जातीय और दूसरे धर्म में शादी करने की अपनी इच्छा के चलते परिवारजनों का सम्मान, साथ और सहियोग खो देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जहाँ एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से प्रेम रहते अपना धर्म परिवर्तन करा लिया और घरवालों के विरोध में जाकर अपने प्रेमी से शादी रचा डाली।
क्या है पूरा घटनाक्रम !
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली जीनत नाम की लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जीनत वयस्क होने का नाटक करते हुए खुद को सचिन शर्मा नाम के युवक से शादी करने के लिए कहती नजर आ रही है। जीनत ने उनके साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती से इनकार किया है। इसके साथ ही बच्ची ने बरेली पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
सोशल मीडिया पर छायी रही ज़ीनत !
इस घटना का वीडियो पत्रकार राहुल पांडे ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। वीडियो में जीनत दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। उसने खुद को नबी नगर की रहने वाली बताया है। ज़ीनत के माथे पर एक बिंदी है और उसके पीछे भगवान विष्णु की तस्वीर दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक अब जीनत का नया नाम ज्योति शर्मा है।
सचिन शर्मा का घर बरेली कैंट में है। दोनों लंबे समय से प्रेम प्रसंग में थे। आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। मंगलवार (11 जनवरी 2022) को जीनत सचिन को लेकर घर से दूर चली आई। जीनत की मां ने सचिन के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भागाने की शिकायत बरेली के कैंट थाने में दर्ज कराई थी।
मामला 2 संप्रदाय का था,
इसलिए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच बरेली के बामनपुरी स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में सचिन और जीनत ने शादी कर ली। दोनों की शादी आश्रम के पुजारी पंडित केके शंखधर ने की थी। शादी में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। ज़ीनत ने अपना आधार कार्ड दिखाया और 21 साल की होने का दावा किया। शादी के बाद जीनत ने हिंदू धर्म में आस्था जताई और अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए वीडियो जारी किया। थाना कैंट के इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह के मुताबिक, ‘लड़की की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की खुद को एडल्ट बता रही है। मामले की जांच की जा रही है।’