किसी को पसंद करना गलत बात नहीं है गलत तो तब होता है जब हम किसी को पसंद करके उसके साथ कुछ गलत कर देते है। ब्रिटेन के एक पुलिस अधिकारी ने एक ऐसा ही काण्ड किया है इस खबर को काफी लोगों ने शेयर किया तो हमें भी सोचा क्यों ना हमारे यूजर को भी इस अजीबोगरीब खबर से रूबरू करवाया जाए।
ब्रिटेन के पुलिस वाले ने पहले महिला का चलान बनाया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन गिरफ्तारी के बाद पुलिस स्टेशन की जगह वह कहीं और लेकर गया और उसके साथ गलत किया। पुलिस वाले ने जो साजिश रची वह जानकर आप हैरान रह जायेंगे।
महिला को करता था पसंद
ब्रिटेन का वायने कूजेन्स नाम के व्यक्ति ने एक महिला जिसका नाम सारा एवार्र्ड था उसके साथ बहुत गलत किया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति महिला को पसंद करता था और अनेको बार उसके साथ गलत करने की कोशिश करी लेकिन महिला हर बार बच जाती थी।
इस बार व्यक्ति ने पूरा प्लान बनाया और अपनी वर्दी का इस्तेमाल करके पुलिस अधिकारी ने महिला को पकड़ लिया। 3-4 मार्च को महिला के साथ पुलिस अधिकारी ने गलत किया था।
पहले बनाई प्लानिंग
पुलिस अधिकारी को मालूम था की महिला शाम को किस रास्ते से अपने ऑफिस से घर जाती है और वह जैसे ही उस रास्ते से निकली तो मास्क ना होने के कारण उसपर व्यक्ति ने चलान बनाया। जबकि उस समय व्यक्ति ऑफ ड्यूटी था।
व्यक्ति ने अमेजन से एक हथकड़ी भी मंगवाई और महिला को लगाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और लंदन से 120 किलोमीटर दूर लेकर चला गया। महिला के साथ करीब 8 घंटे तक गलत किया और उसके बाद महिला को मार दिया और उसे वहां छोड़कर चला आया।
पुलिस ने जानकारी जुटाई तो मिला सबूत
जब पुलिस को महिला का शव मिला तो उन्होंने महिला की जानकारी जुटाई जब महिला के बारें में पता चला तो पुलिस अधिकारी का भी पता चला पुलिस ने अपने अधिकारी से पूछताछ करी तो पूरा मामला सामने आ गया।
लन्दन कोर्ट के द्वारा अधिकारी पर सख्त कार्यवाही करी जायेगी, अगर यह कार्यवाही में सबूत मिलते है तो अधिकारी को ताउम्र जेल हो सकती है। लेकिन इसकी साजिश काफी तेज दिमाग के साथ थी लेकिन कहते है ना की पुलिस के हाथ काफी लम्बे होते है।
ऐसी जानकारी के लिए हमें फॉलो करें और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आपको ऐसी जानकारी मिलती रहे।