Wednesday, March 22, 2023

Latest Posts

पजामे के नाड़े से अल्ताफ ने लगा ली फांसी, अब पुलिस महकमे पर लोगों का फूट रहा है गुस्सा

उत्तरप्रदेश के कासगंज में पुलिस कस्टडी में एक लड़के की मौत हो गई है उसके बाद से पुलिस पर काफी संगीन आरोप लगाये जा रहे है। पुलिस के लिए काफी हैरान कर देने वाली बात है लेकिन पुलिस ने जिस तरह से उसकी मौत के बारें में बताया है तो शक हो रहा है लोगों के अनुसार पुलिस ने ही उसे मौत के घाट उतारा है।

सैयद अहरोली गाँव का रहने वाला अल्ताफ एक लड़की से प्रेम करता था और लड़की को भगाकर वह दिल्ली ले गया। उसने दिल्ली में लड़की को दोस्त के पास छोड़ा और वापस घर आ गया। लड़की के घर वालो को उसपर शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और वह पुलिस के साथ आसानी से चला गया।

पुलिस ने किया था अल्ताफ को गिरफ्तार


अल्ताफ के पिता चाँद मियां का कहना है की वह घर में सबसे बड़ा बेटा था पुलिस ने जब उसे आरोपी बताया तो मैंने खुद उसे सरेंडर करवाया था अभी तक मामला पूरी तरह से खुला नहीं था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हम उसे खुद पुलिस के पास लेकर गये थे यह बात वह नहीं बता रहे है।

रात को अचानक एक कॉल आता है और बताया जाता है की आपके बेटे ने फांसी लगा ली है वह काफी परेशान था और डिप्रेशन में आकर उसने फांसी लगा ली। चाँद मियाँ का कहना है की लड़की वालों ने पुलिस के साथ मिलकर उसको मार दिया है।

पुलिस ने बताया कुछ ऐसा

पुलिस के अनुसार अल्ताफ टॉयलेट गया था और जब वह कुछ देर से बाहर नहीं आया तो अंदर जाकर चेक किया तो उसने अपने पजामे के नाड़े से गला घोंट लिया था यह काफी डरावना था लेकिन उसने जान दे दी थी।

इसमें पुलिस की क्या गलती हो सकती है हमने मौके पर उसे देखा लेकिन अब कोई टॉयलेट में अपनी जान दे दे तो किसे क्या कह सकते है अब पुलिस पर जो आरोप लगाये जा रहे है यह सब गलत है और इसकी जांच आप पोस्टमार्टम के कर सकते है।

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

शव का पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला की उसके शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान नहीं है उसके साथ किसी तरह का कोई मार-पिट नहीं किया गया था वह बिलकुल सेफ था उसने खुद गला घोंटकर अपनी जान ली है और यह पोस्टमार्टम में साफ़ हो गया है।

जिस लड़की को वह भगाकर ले गया था वो अभी घर आ गई है और उसने स्वीकार किया गया है की अल्ताफ से उसे प्रेम था और उसी के साथ वह गई थी हालाँकि उसकी उम्र महज 16 वर्ष थी इसी वजह से उनकी शादी नहीं हो पाई और वह फंस गये।

ऐसी ही आस-पास की खबरों के लिए हमें फॉलो करें ताकि आपको ऐसी जानकारी हम हर रोज देते रहें।

Latest Posts

Don't Miss