बड़ी हैरान कर देने वाली घटना है राजस्थान में एक यूपी के लड़के ने अपनी पत्नी को एक बूढ़े व्यक्ति को बेच दिया। कुछ दिन पहले ही लड़के की शादी हुई थी हैरानी होगी की लड़के की उम्र अभी 17 साल है लेकिन उसने फेसबुक के जरिये एक लड़की से दोस्ती करी और घर वालों ने राजी होकर लड़के की शादी लड़की से करवा दी।
दोनों ही घर वाले ज्यादा संपत्ति वाले नहीं थे तो लड़का ईंट भट्टे पर काम करने के लिए रायपुर जाने की बात करता है और लड़की को साथ ले जाता है लेकिन लड़का ईंट भट्टे पर ना जाकर राजस्थान के एक गाँव में आ जाता है।
गाँव में बूढ़े को बेच देता है पत्नी
गाँव में आने के बाद पत्नी को कहता है की उसे पैसों की जरूरत है तो गाँव के जमीदार से पैसे ले रहे है। कुछ दिन आपको यहाँ रहना है और बाद में हम पैसा लौटकर आपको तुम्हे ले जायेंगे। पत्नी भी पति के प्यार में मान जाती है लेकिन
पति बूढ़े से 1 लाख 80 हजार रूपए में सौदा पक्का कर लेते है। बूढ़े व्यक्ति ने लड़के की पत्नी को खरीद लिया और अब वह उसके साथ कुछ भी करता। इधर लड़का लड़की को छोड़कर फरार हो जाता है।
महंगा मोबाइल और खूब ऐश
लड़का अपने गाँव जाता है और लड़की के घर पर जाकर कहता है की उनकी लड़की किसी के साथ भाग गई है लेकिन लड़की के घर वाले उसकी इस स्टोरी पर गौर नहीं करते है और पुलिस को इसकी सुचना देते है।
पुलिस को सुचना मिलते ही पुलिस ने लड़के की कॉल डिटेल्स से पता लगवाती है तो पूरा मामला साफ़ हो जाता है। लड़के को गिरफ्तार किया जाता है और उससे गाँव का एड्रेस निकाला जाता है।
गाँव के लोग बूढ़े का साथ देते है
यूपी पुलिस जब राजस्थान के गाँव आती है तो यहाँ के लोग उनका रास्ता रोक लेते है वह बूढ़े को इसका आरोपी नही बताते है उनके अनुसार उसने लड़की को बेचा था और बूढ़े ने खरीदा था यह सब उसकी मर्जी से हुआ था लेकिन पुलिस किसी तरह से निकटम पुलिस थाने लड़की को लाती है।
जब लड़की से पूछा जाता है की वह किसके साथ रहना चाहेगी तो उसने अपने माता-पिता का नाम लिया और उनके साथ रहने की बात करी अब पुलिस बूढ़े और उस लड़के को गिरफ्तार करती है। लड़के को सुधार गृह भेज दिया गया है और बूढ़े पर आरोप जारी है।
ऐसी ही आस-पास की खबरों के लिए हमें फॉलो करें ताकी हम आपको ऐसी खबरें रोज देते रहें अगर ऐसी खबर पढनी है तो हमें फॉलो अवश्य करें।