सोनीपत में पुलिस ने 45 दिन पुराना एक शव ढूंढा है, यह शव बिहार के चंपारण जिले के भवानीपुर गाँव के रहने वाले रामबालक यादव का है। बिहार पुलिस ने भी इस शव को खोजने में मदद करी है आइये जानते है पूरा मामला क्या है।
एक पत्नी ने अपने पति के जिंदा होने का नाटक क्यों करा और आखिर एक पत्नी इस तरह कैसे कर सकती है पूरा मामला जानकर आप हैरान रह जायेंगे यह काफी डरावना है आखिर लोग ऐसा कैसे कर जाते है लेकिन खबर है तो लिखनी पड़ेगी वरना इस तरह का डर वाला पोस्ट लिखना भी अच्छा नहीं लगता –
बिहार से सोनीपत आये थे काम के लिए
रामबालक यादव और उसकी पत्नी गुलाब देवी अपने तीन बच्चों के साथ सोनीपत काम करने के लिए आये। लेकिन गुलाब देवी का प्रेमी जो उसी गाँव का रहने वाला है विजय यादव भी सोनीपत आ गया और जब गुलाब देवी को इस बात की जानकारी मिली तो वह अपने प्रेमी से मिलना चाहती थी।
लेकिन रामबालक उन्हें मिलने नहीं दे रहा था इसलिए उनके प्रेम में अडचन आने लगी तो उसने और उसके प्रेमी ने एक चाल चली। उन्होंने वो किया जो कोई सोच भी नहीं सकता।
पति को लेकर गई सुनसान जगह पर
गुलाब देवी ने किसी बहाने से अपने पति को सुनसान जगह लेकर गई और उसके बाद वहां मौजूद विजय ने उसपर हमला किया। उसकी जान लेने के बाद वहां से कुछ दूर झाड़ियों में उसने शव को फेंक दिया और दोनों वापस अपनी जिंदगी जीने लगे।
बिहार में अपने परिवार को इस बात की जानकारी नहीं दी और महिला यहाँ पर पति के साथ रहने का ढोंग करती रही लेकिन जब रामबालक के भाई से रामबालक की बात काफी दिनों तक नहीं हुई तो उसने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया।
ढोंग में पकड़ी गई महिला
जब पुलिस ने महिला से पूछताछ करी तो पता चला की महिला 45 दिनों से अकेली अपने बच्चों के साथ रह रही है और एक लड़का इनके पास आता है और ज्यादा जानकारी निकाली गई तो वह उसका प्रेमी ही था।
पुलिस ने महिला को ढोंग पकड़ लिया और एक दो सवालों में ही महिला और प्रेमी ने अपना जुर्म कबूल लिया लेकिन जैसे ही पुलिस ने शव ढूढने की बात करी तो दोनों ने सोनीपत की जानकारी दी उसके बाद बिहार पुलिस यहाँ आकर यहाँ से शव को ढूंढ़कर लेकर गई है। हालाँकि शव अब कंकाल बन चूका है और इसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
नई खबरों के लिए हमसे जुड़े और रोजाना लेटेस्ट खबरें अपने मोबाइल पर पातें रहें ऐसी जानकारी के लिए फॉलो जरुर करें ताकि नई खबरे आपसे दूर ना जाएँ।