अंबानी परिवार ने भारत में अपना बहुत बड़ा कारोबार स्थापित कर रखा है लेकिन आज इनके पास इतना पैसा है की वह किसी भी देश में जाकर रह सकता है। अंबानी परिवार की भारत में इतनी इज्जत है चूँकि उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ किया और जब एक भारतीय दुनिया की सबसे बड़ी अमीरों की लिस्ट में शुमार होता है तो हमें काफी गर्व होता है
लेकिन अब यह गर्व जल्द ही खत्म होने वाला है जानकारी के अनुसार अंबानी परिवार जल्द ही भारत छोड़कर दुसरे देश में बसने वाला है। आइये जानते है पूरी जानकारी –
लंदन में बन गया है इनका घर
अंबानी परिवार का घर अंटेलिया मुंबई में स्थित है यह सब जानते है लेकिन इस बार की दिवाली अंबानी परिवार ने अपने घर में नहीं मनाई उन्होंने इस बार की दिवाली लंदन में जाकर मनाई, लंदन में उनका घर अभी बनकर तैयार हुआ है।
उन्होंने लॉकडाउन के समय लदंन के बकिघमशायर के स्टोक पार्क के कंट्री क्लब के पास 300 करोड़ रूपए की जमीन खरीदी थी अब रिपोर्ट यह है की उस जमीन पर घर बनकर तैयार हो चूका है।
इस दिवाली अंबानी परिवार ने कहा नमस्ते लंदन
अंबानी परिवार इस दिवाली अपने लंदन वाले घर पर ही नजर आये यहाँ तक की अंग्रेजी अख़बार ने दावा किया की अब अंबानी परिवार लंदन में रहने वाला है और जल्द ही पूरी फैमिली यहाँ शिफ्ट हो जायेगी।
लेकिन क्या आप जानते है अगर अंबानी परिवार भारत छोड़ देता है तो उसे बहुत जल्द अन्य देश की नागरिकता मिल जायेगी और वह भारतवासी की जगह अन्य देश के वासी कहलायें जायेंगे। यह भारत के लिए काफी नुकसानदायक होगा।
खुले घर की चाह लंदन ले गई
अंबानी परिवार को एक खुले घर की चाह थी लेकिन मुंबई में ऐसा घर बना पाना बहुत मुश्किल था वह टावर नुमा घर से परेशान हो चुके थे और लॉकडाउन में जब वह अपनी रिफाइनरी वाली जगह गुजरात में खुली जगह पर रहे तो उन्होंने अपना घर किसी खुली जगह पर बनाने की सोची और काफी
विचार करने के बाद उन्होंने लंदन शिफ्ट होने का निर्णय लिया है, लेकिन अभी तक अंबानी परिवार की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है ना ही किसी तरह की ऐसी जानकारी मिली है की अंबानी परिवार भारत छोड़ सकते हैं। हाँ अंग्रेजी अखबार ने दावा जरुर किया है।
ऐसी ही जानकारी रोज पाने के लिए और खबरों से जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें और रोज ऐसी जानकारी शेयर करते रहे।