हर मनुष्य चाहता है कि उसे धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो । जो कि केवल सोचने मात्र से नहीं मिलता इसके लिए उसे खूब सारी मेहनत और आशीर्वाद की जरूरत होती है हम सबको पता है कि धन की देवी महालक्ष्मी है जिनकी कृपा से हमें वैभव और ऐश्वर्य प्राप्त होता है। धन और ऐश्वर्या के लिए हमें मां लक्ष्मी की पूजा करना बहुत जरूरी है। माना जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां दरिद्रता कभी नहीं आते और धन के भंडार भरे रहते हैं
लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय :
- शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार धन की देवी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं कहा जाता है कि सोने से पहले अगर आपको कपूर जलाया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है
- माना जाता है कि शुक्रवार के दिन गाय के घी का दीपक करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है जिससे घर में ऐश्वर्या और धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं।
- भगवती लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से घर में सुख संपत्ति और ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्रों को धारण करना चाहिए जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और दरिद्रता का नाश करती है।
- धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा करते समय कमल का फूल अर्पित करना चाहिए और केसर चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
- जिन घरों में महिलाओं का सम्मान होता है उस घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है इसलिए सदैव बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए और महिलाओं का आदर करना चाहिए।
- माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी है जिनकी पूजा गोधूलि बेला के समय या मध्य रात्रि को करना है शुभ माना गया है।
धन की देवी महालक्ष्मी सबकी आराध्य होती है जिनकी पूजा करते समय गुलाबी रंग के वस्त्र या सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है । इसके साथ-साथ मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए भगवान विष्णु की भी पूजा करना बहुत आवश्यक है। घर को साफ सुथरा रखना और गौ माता की सेवा करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा होती है और घर में धन-धान्य और ऐश्वर्य भी बढ़ता है। ज्योतिषी और शास्त्रों के अनुसार महालक्ष्मी की पूजा करने के लिए अनेक मंत्र बताए गए हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से सुख संपत्ति मिलती है। लेकिन जब तक मां लक्ष्मी प्रसन्ना ना हो तो धन और ऐश्वर्या कभी प्राप्त नहीं होता है इसलिए धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना अति आवश्यक होता है।