हमारी जीवन शैली में सदियों से ही वास्तु शास्त्र का महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर के अनेक अंगों से हम अपना भविष्य जान सकते हैं, ज्योतिष भी इस बात की पुष्टि करते हैं। हमारे शरीर के सभी अंगों में नाक प्रमुख अंग होता है, जो की सुंदरता का प्रतीक है। नाक को श्रृंगार में भी मुख्य स्थान दिया गया है। महिलाओं के लिए नाक का अलग ही महत्व होता है नाक से हम महिलाओं की प्रवृत्ति और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं।
लंबी नाक
लंबी नाक वाली महिलाएं सुंदरता से भरपूर और बहुत ही सौभाग्यशाली होती है। यह सभी कलाओं में परिपूर्ण , और अधिक पुत्रों को जन्म देने वाली होती है। इनके किस्मत का सितारा हमेशा चमकता ही रहता है। लेकिन लंबी नाक वाली महिलाओं को गुस्सा बहुत जल्दी आता है जिससे यह छोटी-छोटी बातों पर अपनी नाराजगी दिखाती है।
सीधी नाक
सीधी नाक वाली महिलाएं धार्मिक प्रवृत्ति की होती है इन्हें सादा जीवन जीना अत्यधिक प्रिय होता है। इन्हें धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि होती है और इनका स्वभाव शांत होता है। सीधी नाक वाली महिलाओं की प्रवृत्ति और व्यवहार को आसानी से पहचाना जा सकता है
मोटी नाक
मोटी नाक वाली महिलाएं मधुर वाणी की होती है इनका स्वभाव मिलनसार होता है यह सब की चेहती होती है यह सब के साथ मिलजुल कर रहने वाली, और किस्मत की बहुत ही धनी होती है। यह थोड़ी परेशान रहने वाली महिलाएं होती हैं।
तोते जैसी नाक
तोते जैसी नाक वाली महिलाएं बहुत ही खूबसूरत और चंचल वाणी वाली होती है। यह सुखी जीवन व्यतीत करती है। इस नाक वाली महिलाओं की आयु बहुत ही कम होती है। यह अपने मन की करने वाली मनमौजी स्वभाव की, तथा मेहनती होती है।
ज्योतिष के अनुसार नाक का जिक्र सामुद्रिक शास्त्रो में किया गया हैं। कुछ महिलाओं का नाक टेढ़ा या झुका हुआ होता है इस प्रकार के महिलाएं मेहनती और बहुत ही शिक्षित होती है सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति के शरीर का अंग हमें अपनी भविष्य की ओर संकेत देता है माना जाता है कि जिनके नाक के छिद्र छोटे होते हैं वह व्यक्ति दीर्घायु और किस्मत के बहुत धनी होते हैं। ऐसी नाक वाले स्त्रियों को बहुत ही शुभ माना गया है। अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आई तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और फॉलो करें।