अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके के श्रीनंदनगर 4 में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है देर रात एक महिला अपने दूधमुहे बच्चे को यहाँ आती है और एक घर की सीढियों पर छोड़कर जाने लगती है। लेकिन अचानक बच्चा रोता है और आस-पास के लोगों को पता चलता है।
महिला को कॉलोनी वाले पकड़ लेते है और उसके बाद जो बात खुलती है उसके बाद सब हैरान है। लोगों ने यहाँ तक कह दिया है की स्पा के नाम पर चलने वाला यह गोरखधंधा अगर जल्द बंद नहीं हुआ तो ऐसी अनेक घटनाए होगी। आइये जानते है पूरा मामला क्या है –
स्पा सेंटर में काम करती है लड़की
लड़की ने पकड़े जाने के बाद बताया की वह स्पा सेंटर में काम करती है यहीं पर उसकी मुलाक़ात एक लड़के से हुई दोनों एक साथ रहे और दोनों में संबंध भी बने उसके बाद लड़का फरार हो गया जब वह चार माह की गर्भवती थी तब उसे इस बात की जानकारी मिली।
उसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया और वह बिन ब्याही माँ बन गई अब लोक लाज से बचने के लिए उसने बच्चे को छोड़ने का प्लान बनाया।
2 दिन का है मासूम
महिला के अनुसार उसने दो दिन पहले बच्चे को जन्म दिया और अब अगर घर वालों को इस बात की जानकारी मिलेगी तो उसे काफी परेशानी होगी और घर वाले उसे जिन्दा नहीं छोड़ेंगे इसलिए बच्चे को कहीं छोड़ने के लिए वह यहाँ आई और इस घर के आगे बच्चे को छोड़कर फरार हो जाना चाहती थी।
लेकिन बच्चा रोने लगा और उसको यहाँ के लोगों ने पकड़ लिया, पुलिस को महिला ने बताया की इस बच्चे का बाप वो लड़का है लेकिन अब लड़का कहाँ है उसकी कोई जानकारी नहीं है। वह खुद परेशान है और अगर उसकी समाज में इज्जत नहीं रही तो वह जान दे देगी।
पुलिस ने बच्चे और माँ को कस्टडी में लिया
पुलिस ने बच्चे और माँ को कस्टडी में लेकर उनका ईलाज शुरू करवाया है। अस्पताल में जाने के बाद महिला ने बताया की स्पा सेंटर पर ऐसे मामले आये दिन होते है और यह एक धंधा है जो सेंटर के नाम पर चल रहा है।
लोगों ने भी इसका विरोध किया है और काफी तेजी लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। भारत में ऐसे मामले अनेक बढ़ते जा रहे है लेकिन बिन ब्याही माँ बनने वाली इस महिला को अब कुछ समझ नहीं आ रहा है की अब क्या करें। पुलिस ने दोनों को कस्टडी में ले लिया है लेकिन अभी तक पुलिस को समझ नही आ रहा की महिला के साथ क्या किया जाए।
आस-पास की ऐसी जानकारी के लिए आप हमें फोलो करें ताकि हम आपको ऐसी जानकारी और आपके एरिया की खबर देते रहें। अगर जानकारी आगे शेयर करते है तो कोई लड़की जरुर बच सकती है इसलिए जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।