हरियाणा में क्राइम रेट अचानक काफी तेजी से बढने लगा है पहले एक लड़के ने अपनी पूरी फैमिली को अंत तक पहुंचा दिया इसके बाद एक प्रेमी ने जो अपनी प्रेमिका के साथ किया वह भी आपको हैरान कर देगा। प्रेम में अक्सर हम बहुत कुछ भूल जाते है लेकिन अगर प्रेम में ऐसा होता है तो हमें कुछ नहीं भूलना चाहिए हमेशा अपने जीवन में खुश रहना चाहिए और किसी के वश में नहीं होना चाहिए।
हिसार के आदमपुर मंडी में रामलीला देखकर आ रही महिला खून में लथपथ मिली अस्पताल में लेजाने पर पता चला की वह अब इस दुनिया में नहीं है। पुलिस ने महिला का पता करने की कोशिश करी तो पता चला की महिला का नाम सुनीता है और वह अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रहती थी।
सुनीता की माँ ने खोली पोल
सुनीता की माँ ने बताया की 12 साल पहले सुनीता की शादी पंजाब के एक युवक के साथ करी थी लेकिन पति की मौत के बाद सुनीता माँ के पास वापस आ गई लेकिन यहाँ पर लाइन के पार सुनील नाम के एक युवक को सुनीता पसंद करने लगी और सुनीता उसके साथ लिव इन में रहने लगी।
सुनीता तीन बच्चों की माँ थी लेकिन सुनील उसे प्यार करने की बात कहकर उसे अपने साथ रखने लगा लेकिन जब वह अपने बच्चे के साथ रात को रामलीला देखकर लौट रही थी तो अचानक उसपर हमला हुआ। माँ के अनुसार यह हमला सुनील ने ही करवाया है या किया है चूँकि वह सुनीता से छुटकारा चाहता था।
सुनील से अभी कोई पूछताछ नहीं हुई है
पुलिस के अनुसार सुनील से अभी तक कोई पूछताछ नहीं हुई है लेकिन सुनीता की माँ के अनुसार सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पहली नजर में यह सब लूटपाट वाला मामला लग रहा है लेकिन असलियत किया है इसका पता लगाया जाएगा।
सुनीता की माँ के अनुसार सुनील अब उससे शादी नहीं करना चाहता था और लगातर उससे दूर जाने का प्रयास कर रहा था। सुनील पर मुकदमा दर्ज करके उससे पूछताछ करी जानी चाहिए।
सुनीता तीन बच्चों की माँ थी
सुनीता की माँ के अनुसार उसके पहले पति से तीन बच्चे है और पति की मौत के बाद वह सुनील के साथ रहने लगी थी लगभग दो सालों से दोनों एक साथ थे लेकिन अभी दोनों में कुछ अनबन थी और इसी के चलते सुनील सुनीता से अलग होने की फिराक में था।
अलग होने के लिए उसने सुनीता पर चाक़ू के वार किये और पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर 15 चाक़ू के निशाँ बने हुए है। पुलिस सुनीता को मारने वाले को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी और सबूतों के साथ सुनील को पकड़ेगी। लेकिन अभी तक सुनील के खिलाफ कोई सबूत नही मिला है।
आस-पास की ऐसी जानकारी के लिए हमें फॉलो करें और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आपको ऐसी जानकारी मिलती रहे और आपके दोस्त भी ऐसी जानकारी पढ़ पाए।