बस्ती जिले के एक गाँव में एक दलित लड़के और लड़की को गाँव में जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया इस सब से तंग आकर लड़की और लड़के ने जान देने की कोशिश भी करी लेकिन वह असफल रहे। लड़की के घर वालों ने इस बात को पुलिस तक नहीं पहुँचाया लेकिन लड़के की माँ ने गाँव के कुछ लोगों के खिलाफ और कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
आइये जानते है पूरा मामला क्या है और आखिर क्यों लोग इन्हें जूतों की माला पहनाकर घुमा रहे है इस खबर को पूरा पढने के बाद माजरा आपके समझ आ जाएगा तो खबर पूरी जरुर पढ़ें –
लड़की और लड़का करते थे प्रेम
लड़की और लड़का आपस में प्रेम करते थे और एक जगह हर रोज मिला करते थे लेकिन इस बार गाँव वालों ने उन्हें रंगे हाथों पकड लिया था लड़की और लड़का आपतिजनक हालत में थे तो गाँव वालों ने पहले तो उनकी वहीँ पर पिटाई करी और बाद में उनके मुहं पर कालिख पोत दी वह इतने में भी नहीं माने उन्होंने
उन्हें जूतों की माला पहनाकर पुरे गाँव में घुमाया लेकिन किसी ने पुलिस को इस बात की इतिलाह नहीं दी लेकिन कहते है ना की पुलिस से कोई कुछ छुपा नहीं सकता है और पुलिस को यह मामला पता चल ही गया।
वीडियो देखने के बाद पुलिस आई हरकत में
लड़के और लड़की का वीडियो वायरल हो गया और उसी वीडियो को देखकर पुलिस ने इस मामले का संघ्यान लिया जब पुलिस वालों ने देखा की लड़के और लड़की के साथ गाँव वाले गलत कर रहे है तो गाँव के कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया।
लड़की के घर वालों ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया है लेकिन लड़के के घर वालो ने पुलिस को पूरा माजरा बता दिया है अब लड़की से पूछा जा रहा है की वह लड़के से प्रेम करती है या नहीं और शादी करना चाहती है या नहीं लेकिन लड़की का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
लड़के की माँ ने कहा
लड़के की माँ ने कहा की अगर उनका लड़का गलत था तो उसे घर पर कुछ कहते और उनके घर वालों को कुछ कहते लेकिन गाँव को यह हक किसने दिया की किसी की इज्जत को यूँ उछाल दिया जाए।
गाँव वालों की इस हरकत से तंग आकर लड़के ने अपनी जान लेने की कोशिश भी करी लेकिन वह असफल रहा वहीं लड़की के घर वाले इस पुरे मामले को दबाने में लगे हुए है उन्होंने पुलिस को इस बारें में कोई जानकारी नहीं दी है और ना ही वह किसी तरह की बात बोल रहे है। आस-पास की ऐसी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहे।