उत्तरप्रदेश के देवरिया गाँव में एक प्रेमी युगल गाँव से फरार हो गया था इस युगल में लड़का हिन्दू है और लड़की मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती है। एक ही गाँव के होने के कारण इस मामले ने काफी तुल पकड़ा है लेकिन अगर हम बात करें दोनों युगल की तो दोनों ने शादी के मकसद से गाँव से फरारी लगाई है।
हाल ही में लड़के और लड़की का वीडियो सामने आया है इस वीडियो में लड़का और लड़की जो बातें कह रहे है हमारे उस समाज को इसपर ध्यान देना चाहिए जो हिन्दू-मुस्लिंम करता रहता है। प्रेम में इंसान कुछ भी करने को आतुर हो सकता है इसलिए हमेशा प्रेम में बने रहे और प्रेम से जिंदगी जीने का प्रयास करें।
लड़की के पिता ने मामला दर्ज करवाया है
लड़की के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया की उनकी बेटी की उम्र 22 वर्ष है और उसने MBA की पढाई की हुई है एक हिन्दू लड़के ने उसे शादी करने और धर्म बदलवाने की सोच लेकर उसको भगा ले गया है।
लड़के पर आरोप लगाते हुए पिता ने बताया की हमने लड़के को अक्सर समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर वह उसका धर्म बदलना चाहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है क्योंकि लड़की और लड़के का कुछ पता नहीं चला था।
लड़की और लड़के ने जारी किया वीडियो
जब पुलिस ने कार्यवाही शुरू करी तो लड़के के घर वालों से पूछा गया ऐसे में लड़के और लड़की ने एक वीडियो जारी किया है इस वीडियो में लड़की ने साफ़ कहा है की लड़के ने उसके साथ किसी तरह की जोर जबरदस्ती नहीं करी है।
यहाँ तक की दोनों की मंदिर में शादी हो चुकी है और लड़का अब उसका पति है दोनों एक साथ खुश है और घर वालों को परेशान ना किया जाए ऐसी गुहार उन्होंने पुलिस से लगाई है।
मामले की तह तक जायेंगे
पुलिस के अनुसार वह इस मामले की तह तक जायेंगे अगर उन्हें लगता है की लड़का किसी तरह से लड़की का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता है या फिर लड़की को डराकर लेकर गया है तो उसे सजा हो सकती है। लड़की अपनी मर्जी से अपना धर्म बदल सकती है लेकिन अगर उसके साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती होती है तो उसपर कार्यवाही की जायेगी।
आस-पास की ऐसी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आपको ऐसी जानकारी हर रोज मिलती रहें।