Sunday, March 12, 2023

Latest Posts

घर से निकलते ही अगर दिखे यह चीजें तो समझ जाना आज आपका हर काम बन जाएगा, जरुर ध्यान दें इन संकेतों पर

हमारे जीवन में अनेक शुभ और अशुभ संकेतों पर विश्वास सदियों से चला आ रहा है। व्यक्ति 24 घंटे घर से बाहर रहता है। लेकिन कभी-कभी हमें कोई विशेष कार्य के लिए जब घर से बाहर जाते हैं तो दहलीज से बाहर कदम रखते ही हमें कुछ ऐसी चीजें दिखाई देती है जो कि हमें हमारे भविष्य की ओर संकेत करती है।  जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं तो हमारे बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि कुछ खास चीजो के दिखने का अलग महत्व होता है। जिनमें से कुछ चीजों का दिखना अशुभ होता है और कुछ चीजों का दिखना काफी शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सभी चीजों के दिखने का अलग-अलग महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ज्योतिष में शुभ और अशुभ चीजों को शगुन शास्त्र में अधिक महत्व बताया गया है। घर से बाहर निकलते ही यदि आपको यह चीज दिख जाए तो समझ लेना कि आपका काम सफलतापूर्वक संपन्न होने वाला है।

फूलों की माला का महत्व

घर से बाहर निकलते समय अगर व्यक्ति को फल या फूलों की माला दिखे तो यह अच्छा कार्य होने का संकेत देता है।


घंटियों की आवाज

जब हम कोई शुभ कार्य के लिए बाहर जाते हैं तो हम अन्य किसी आवाज पर ध्यान नहीं देते हैं किंतु अगर हमें मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो यह एक शुभ संकेत होता है जो कि हमें अपना कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने का संकेत देता है।

पान का पत्ता

अगर हम किसी मांगलिक कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं तो हमें पान का पत्ता दिखाई दे तो यह एक बहुत ही शुभ संकेत होता है।

दूध का संकेत

शगुन शास्त्र में बताया गया है कि जब कोई व्यक्ति विशेष कार्य के लिए बाहर जाता है तो अगर उसे दूध दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत होता है अगर वह कोई शुभ या  मांगलिक कार्य के लिए जा रहा है तो गाय के बछड़े को दूध पीता हुआ देखना ,यह भी शगुन शास्त्र में बहुत ही शुभ संकेत बताया गया है।

अर्थी का दिखना

घर से बाहर निकलते समय अगर हमें अर्थी ,पानी से भरा हुआ पात्र दिखाई दे तो यह एक अच्छे कार्य का संकेत होता है शास्त्रों में इसे शुभ माना गया है

छींक का आना

वास्तु शास्त्र में घर से निकलते समय छींक  का आना अशुभ माना गया है, लेकिन जब  दो छींक एक साथ  आए तो इसे शगुन शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है यह एक बहुत बड़े शुभ काम को पूरा होने का संकेत देती है।

अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और फॉलो करें।

Latest Posts

Don't Miss