बच्चों को पता नहीं होता था की वह अनजाने में क्या गलती कर देते है, हाल ही में केरल की रहने वाली एक 10 वीं की छात्रा ने अपने घर पर खे 37 लाख के रूपए के सोने को अपने एक फेसबुक वाले दोस्त को दे दिया। आइये जानते है बच्ची ने ऐसा क्यों किया और बच्ची की अक्ल उस व्यक्ति ने कैसे निकाली।
बच्ची फेसबुक का उपयोग करती थी और एक दिन एक लड़के का पोस्ट देखती है लड़का अपनी तंगहाली का जिक्र उस पोस्ट में करता है बच्ची उससे बात करने लगती है और एक अच्छी मित्र बन जाती है। लड़का बच्ची से पैसों की डिमांड करता है लेकिन बच्ची के पास पैसे नहीं होने के कारण वह घर में रखा सोना उस लड़के को दे देती है।
घर वालों को जब पता पता चला तब सब रह गये हैरान
घर वालों ने जब घर में रखे सोने का पता किया तो पता चला घर में अब सोना है ही नहीं, घर में सभी जगह ढूढने के बाद बच्ची से पता किया गया तो उसने शबीन नाम के एक व्यक्ति का जिक्र किया और फेसबुक पर उसकी प्रोफाइल इत्यादि दिखाई, इतना ही नहीं शबीन के बारे में कुछ जानकारी दी।
बाद में जब घर वालों ने शबीन की खोजबीन शुरू करी तो वो पास के ही गाँव का था। पुलिस ने जैसे ही रिपोर्ट मिली तो शबीन और उसकी माँ को हिरासत में ले लिया।
माँ की मदद बेचे गहने
शबीन ने अपनी माँ के साथ मिलकर बच्ची द्वारा मिले सोने को बेच दिया और करीब 15 लाख रूपए बने इसमें 5 लाख रूपए से घर की मरम्मत करवाई और बाद में बाकी पैसा घर में ही रख लिया लेकिन पुलिस को 10 लाख रूपए बरामद हुए है बाकि पैसा उसने घर की मरम्मत पर खर्च कर दिया है ।
शबीन ने किसी तरह से लड़की को ब्लैकमेल इत्यादि नहीं किया है उसने अपनी तंगहाली का जिक्र किया था और बच्ची ने उसकी मदद करी लेकिन उसने मदद कैसे करी इसका पता नहीं था उन्हें सोना मिला वह उसे बेचकर अपना घर तैयार करवा रहे थे।
40 तोला सोना एक अन्य दोस्त के पास
बच्ची ने अपने एक इन्स्टा के दोस्त को भी चालीश तोला सोना गिफ्ट के रूप में दे दिया और जब उस लड़के को वह सोना मिला तो उसने उस लड़की को इन्स्टा पर ब्लाक कर दिया उसके बाद उस बच्ची ने पुलिस को उस लड़के के बारें में भी बताया और कैसे उसने सोना दिया इसकी जानकारी भी पुलिस की दी अभी वह लड़का गिरफ्तार नहीं हुआ है।
आस-पास कीई ऐसी अजीबोगरीब जानकारी के लिए हमें फॉलो करें और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें।