14 नवंबर 2021 यानि आज देवउठनी ग्यारस है आज के दिन भगवान विष्णु अपनी नींद से उठते है कहते है की विष्णु शयनी ग्यारस से विष्णु भगवान सोते है और वह देवउठनी ग्यारस के दिन उठते है। इसलिए इस दिन को काफी शुभ माना गया है, कहा जाता है की कोई भी अगर इस दिन शादी करता है तो उसका साथ जन्म जन्मान्तर तक रहता है।
इस दिन लाखों विवाह होते है और माना जाता है की इस दिन की विद्वान से शादी की तारीख नहीं पूछी जाती है इस दिन शादी करने वालों के यहाँ अच्छा योग और अच्छा फल रहता है अगर कोई इस दिन शादी करें तो उसकी जिंदगी हमेशा ख़ुशी से बीतती है –
देवउठनी ग्यारस का शुभ महूर्त
14 नवंबर 2021 की सुबह 5 बजकर 48 मिनट से शुभ महूर्त शुरू हो रहा है और 15 नवंबर 2021 की सुबह 6 बजकर 39 मिनट तक यह शुभ महूर्त रहेगा। इस महूर्त में आप कोई भी अच्छा कार्य कर सकते है इसमें आपको जो कार्य शुरू किया जाएगा वह अच्छा माना जायेगा और उसमे आपको तरक्की मिलेगी।
इस दिन शादी का योग बहुत ज्यादा रहता है और बहुत से लोग इस दिन शादी के बंधन में बंधते है। माना जाता है की इस दिन शादी करना शुभ माना गया है जिनके कोई भी कुंडली में योग नहीं मिलते है वह लोग भी इस दिन शादी कर सकते है।
तुलसी पूजन और तुलसी विवाह
माना जाता है की अगर कोई इस दिन तुलसी माता की पूजा करें या तुलसी का विवाह करवाए तो यह दिन उनके लिए काफी अच्छा रहता है जिनके घरों में तुलसी है वह सालिग्राम के साथ माता की शादी करवा सकते है।
ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी ब्राह्मण से पूछे ताकि वह आपको तुलसी विवाह से जुडी प्रत्येक बात बताये जो लोग तुलसी जी की शादी करवाते है उनके घर में धन और अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते है।
धन प्राप्ति के लिए करें यह काम
अगर आप इस दिन विष्णु जी की पूजा करते है और लक्ष्मी माता की पूजा करते है तो आपको अवश्य ही धन प्राप्ति होगी आप धन प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी की पूजा कर सकते है। इसी तरह अगर आप तुलसी जी के आगे आज के दिन दीपक जलाएंगे तो आपको बहुत ही शुभ फल मिलेगा।
आपके घर में कभी धन और अन्न की कमी नहीं आएगी तो धन और अन्न की वृद्धि के लिए इस दिन पूजा जरुर करें। ऐसी ही अच्छी जानकारी के लिए हमें फॉलो करें और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें।