बिहार के बिसपी थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है भाभी ने अपने देवर समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया की उन्होंने मिलकर महिला का अपहरण किया है। जानकारी यह भी है की महिला को जान से मारने की कोशिश करी जा रही थी लेकिन प्लान सही से काम नहीं किया तो महिला बच निकली।
आइये जानते है यह मामला क्या है और आखिर क्यों एक देवर अपनी भाभी का दुश्मन बन गया। पूरी खबर पढ़कर आपको यह लगेगा की रिश्तों में आज कल पैसा ही सब कुछ है तो चलिए पढ़ते है पूरी खबर –
रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना
राधा देवी ने अपने देव मिंटू , अपने पति चिंटू, सास, सौतन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। राधा ने बताया की तीन वर्ष पहले उसकी शादी चिंटू से हुई थी लेकिन चिंटू पहले से शादी-शुदा था तो उसने अपनी यह जानकारी उसे नहीं बताई।
प्रेंम विवाह करके चिंटू ने राधा को अपने घर बुलाया और बाद में उसके साथ 3 साल तक सभी अच्छे से रहे लेकिन अभी कुछ दिनों में सभी का व्यवहार काफी बदल गया है। सभी ने मुझे रस्ते से हटाने का प्लान बनाया है।
पहले किया अपहरण फिर मारने की कोशिश
जानकारी के अनुसार राधा ने बताया की पहले मिंटू ने उसका अपहरण किया और उसे अपने ससुराल लेकर चला गया उसके बाद उसे चार लोगों को सौंपा उन्होंने उसे होटल में रखा वहां पर 1 लाख 40 हजार में मारने की सुपारी दे डाली लेकिन मारने वालों ने अपना प्लान सही नही रखा तो राधा बचकर पुलिस थाने आ गई यहाँ पर उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी।
राधा ने बताया
राधा ने बताया की अब पति उसके साथ नहीं रहना चाहता है इसलिए उसे मारने की कोशिश कर रहा है। राधा ने अपने देवर पर आरोप लगाते हुए कहा की उसने पूरा प्लान बनाया और उसे मारने की कोशिश करी लेकिन वे सफल नहीं हुए।
पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस के अनुसार इस मामले की पूरी जांच करी जायेगी और बहुत जल्द इस मांमले की असल सच्चाई क्या है इसका विवरण दिया जायेगा। फिलाहल राधा को भी पुलिस की निगरानी में रखा गया है चूँकि उसे डर है की उसे कोई मार देगा।
आस-पास की ऐसी जानकारी के लिए आप हमें फॉलो कर सकते है ऐसी ही जानकारी हर रोज आपको मिलती रहेगी खबरों से जुड़े रहने के लिए आर्टिकल को आगे शेयर भी करें।