डॉक्टर को हम भगवान का दर्जा देते है लेकिन आज की दुनिया में डॉक्टर पर भरोसा करना भी मुश्किल हो जाता है। यूपी के बरेली जिला के सैदपुर में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। डॉक्टर के पास दांत दिखाने गई महिला के साथ डॉक्टर ने जो किया वह शर्मसार करने वाला है।
आइये जानते है पूरा मामला क्या है और आखिर डॉक्टर पर इस तरह का घिनौना आरोप क्यों लग रहा है। खबर को पूरा पढ़े ताकि आपको यह जानकारी सही से मिल पाए अगर कोई डॉक्टर ऐसा करता है तो उसके साथ कैसे निपटा जाता है इस खबर में आपको समझ आएगा।
प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी रहती थी गुमसुम
सैदपुर के इज्जतनगर इलाके में प्रकाश डेंटल क्लिनिक में डॉक्टर रविन्द्र का नाम काफी ज्यादा चर्चा में आ चूका है। जानकारी यह है की प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को दांत का दर्द था और वह डॉक्टर को दिखाने के लिए जाती है।
डॉक्टर उसे ot में लेजाता है और महिला को नशीला इंजेक्शन दिया जाता है दांत को उखाड़ दिया जाता है लेकिन महिला उसके बाद जब घर आई तो महिला का मूड अलग था। वह ना किसी से ज्यादा बात कर रही थी। वह एक तरह से गुमसुम हो गई थी और प्रॉपर्टी डीलर को यह सब समझ में नहीं आ रहा था की आखिर उसके साथ क्या हुआ है।
महिला ने सुनाई आप-बीती
महिला से पति के द्वारा बार-बार पूछने पर उसने जो बताया वह काफी हैरान कर देने वाला था महिला ने बताया की वह डॉक्टर के पास दांत दिखाने के लिए गई थी लेकिन उसने इंजेक्शन लगाकर उसके साथ गलत किया।
जब उसे होश आया तो उसके कपड़े बिखरे हुए थे और उसने जब डॉक्टर को इस बारें में बताया तो डॉक्टर ने कहा की अगर वह किसी को बताएगी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और इसी वजह से वह अभी तक चुप थी।
पुलिस को दी जानकारी
प्रॉपर्टी डीलर ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को जानकारी दी और पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में इस बात का खुलासा हो चूका है की डॉक्टर ने उसके साथ गलत किया है। लेकिन अभी तक डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस के अनुसार आज डॉक्टर को पकड़ लिया जाएगा हालाँकि अभी हम आर्टिकल लिख रहे है तब तक पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया होगा चूँकि प्रेस नोट से पहले ही पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी थी।
अपने आस-पास की खबरों के लिए हमें फॉलो करें ताकि आपको नई जानकारी सबसे जल्दी मिल पाए।