कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है।
वहीं कई बार यह जोड़े एक दूसरे को आगे बढ़ने में प्रोत्साहित करते हैं तो कई बार खुद ही एक दूसरे की बरबादी का कारण बनते हैं।
शादी-ब्याह का मामला बड़ा ही पेचीदा माना जाता है। शादी पक्की करने से पहले परिवार वाले अच्छे से जांच पड़ताल भी करते हैं। पर क्या होता है जब जल्द बाजी में शादी पक्की कर दी जाती है। ऐसा ही जल्द बाजी में पक्की की गई शादी से होने वाली बरबादी का मामला सामने आया है। मामला है शिकोहाबाद थाने के अंदर आने वाले आरोज के रहने वाले धर्मेंद्र के परिवार के साथ।
क्या है पूरा मामला?
आरोज के रहने वाले धर्मेंद्र का रिश्ता किन्हीं कारणों से काफ़ी समय से तय नहीं हो पा रहा था। ऐसे में एक रिश्ता खुद आने के बाद जब धर्मेंद्र के परिवार वालों को लगा कि अच्छा रिश्ता मिल गया है तब उन्होंने बिना जांच पड़ताल और लड़की के इंक्वायरी के शादी पक्की कर दी।
जल्द बाजी में ही सही पर शादी बड़े धूम धाम से हुई। सभी बड़े खुश थे। पर अचानक क्या होने वाला था इसका अंदाजा परिवार में किसी को ना था। जब शादी के बाद दुल्हन घर पहुंची तो उसने शादी में मिली मिठाइयां अपने हाथों से सबको एक एक करके खिलाई।
फिर ऐसा क्या हुआ?
दुल्हन द्वारा खिलाई गई मिठाइयां खाने के बाद एक एक करके सब बेहोश होते गए। और मौका पाते ही दुल्हन घर से सारे जेवरात और कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गई। अगले दिन घर में कोई चहल पहल न देखने पर पड़ोसियों ने जानना चाहा तो उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को अचेत पाया। फिर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। और पाया की घर से सारी कीमती वस्तुओं के साथ दुल्हन गायब थी।
फिलहाल पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।