जींद में एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना हुई है जैसा की मैं अक्सर लिखता हूँ आज के समय पर किसी पर विश्वास नहीं किया जा सकता। जींद में रहने वाले एक परिवार के साथ कुछ इस तरह की घटना ही हुई है। इस परिवार की लड़की के साथ जो हुआ है वह काफी डरावना है। अगर आप इस खबर के बारें में ज्यादा पढेंगे तो आपको पता चलेगा की कैसे एक परिवार के ही लड़के ने उनकी लड़की के साथ ऐसी हरकत करी है।
आइये जानते है इस मामले को पूरी तरह से और उसके बाद आप खुद बताना की यहाँ गलती किसकी है और आखिर ऐसे संस्कार लोगों को कैसे दिए जाते है आइये पढ़ते है पूरी जानकारी और हाँ अगर खबरों से बने रहना है तो हमें फॉलो जरुर करें।
दिल्ली में काम करती थी लड़की
जींद की रहने वाली एक लड़की दिल्ली में काम करती थी, एक बड़ी कंपनी में काम करते हुए वह घर में बहुत कम आती थी लेकिन लड़की को उसके मामा का लड़का चाहने लगा था उसने लड़की को बहुत बार प्रपोज किया।
लेकिन लड़की ने उसे मना कर दिया मना कर देने के बाद भी लड़का नहीं माना और उसे कहने लगा की वह उससे शादी करना चाहता है और उससे शादी कर ले। लेकिन लड़की बार-बार उसे मना कर रही थी।
लड़की पर हुआ तेज़ाब से हमला
लड़की अपनी कंपनी के बाहर किसी जानकर से फोन पर बात कर रही थी की अचानक एक लड़का आता है और लड़की पर तेजाब से हमला कर देता है लड़की शोर मचाती है तो उसके साथ काम करने वाले लोग आते है और लड़के को पकड़ लेते है और लड़की को अस्पताल लेकर आते है।
यहाँ लड़की की बॉडी के कुछ पार्ट्स पूरी तरह से झुलस गये होते हैं, उसकी आँखों पर तेजाब का गहरा असर हुआ है लड़की को जब पूछा जाता है तो वह एक लड़के का नाम लेती है लेकिन जब उसे पता चलता है की उसके मामा के लड़के ने इस तरह की हरकत करी है तो वह हैरान रह जाती है।
किसी और लड़के ने भी किया था प्रपोज
लड़की ने कहा की एक लड़के ने उसे कुछ दिन पहले ही प्रपोज किया था और उसे भी उसने मना किया तो उसने सोचा की उसी ने यह हरकत करी होगी लेकिन उसके मामा का लड़का ऐसा करेगा उसने कभी सोचा भी नहीं था।
उसकी इन हरकतों के बारें में लड़की ने घर पर बता दिया था और वह पहले से शादीशुदा था तो उसकी जिंदगी में काफी हलचल हो गई थी इसी वजह से वह गुस्से में आकर इस तरह का काम करने के लिए उतारू हो गया। हालाँकि लड़की अभी ठीक है लेकिन उसके चेहरे पर और आँखों पर तेजाब का काफी असर है। लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया है और कल उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा। अपने आस-पास की खबरों के लिए हमें फॉलो करें और जानकारी अच्छी लगे तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें।