हरियाणा में आये दिन अनेक घटनाए हो रही है इन्ही घटनाओं के चलते हरियाणा की क्राइम रेट भी काफी ज्यादा हो रही है। लेकिन अब पुलिस भी काफी सतर्क है और अपना काम बखूबी निभा रही है।
हरियाणा के पिनाना गाँव में एक व्यक्ति के साथ एक बहुत ही हैवानियत वाली घटना हुई है। व्यक्ति का नाम राजकरण है और वह अपनी बेटियों की शादी करवाना चाहता था तो लड़का देख रहा था। लेकिन उसे नहीं पता था की लड़का देखने के चक्कर में उसके साथ ऐसी गलत हरकत होगी –
बेटी के लिए रिश्ता देखने गया था व्यक्ति
पेशे से चालक राजकरण ने बताया की एक महिला ने उसे बताया की उसकी नजर में एक अच्छा लड़का है और वह अपनी बेटी की शादी उसके साथ करवा सकता है। व्यक्ति अपनी बेटी के लिए लड़का देखने के लिए महिला के घर पिनाना आ गया।
यहाँ पहले तो उसकी आवभगत करी गई और बाद में उसे एक महिला के साथ कमरे में बंद कर दिया गया। अब महिलाओं ने आरोप लगाना शुरू किया की वह महिला के साथ गलत कर रहा है और इसी के चलते उसने पुलिस बुलाने की बात कही। व्यक्ति अकेला था और काफी डर गया था।
महिलाओं ने 2 लाख रूपए की करी मांग
महिलाओं ने लुटने की तैयारी पहले से ही कर रखी थी घर में कोई भी व्यक्ति नहीं था सिर्फ महिलाएं थी और इन्होने मिलकर व्यक्ति को फंसा लिया। व्यक्ति को कहा की अगर उसे बचना है तो दो लाख रूपए देने होंगे।
व्यक्ति ने अपने समधी विक्रम को कॉल करी और बताया की उसे पिनाना गाँव में बहुत जरूरी दो लाख रूपए की जरूरत है। समधी ने बताया की ठीक है लेकिन कहाँ देने है तो उसे बताया की स्कूल के पास एक महिला मेरे मोबाइल लिए खड़ी होगी उसे देना होगा।
विक्रम को शक हुआ और पुलिस को दी जानकारी
जब विक्रम को समधी ने बताया की एक महिला को पैसे देने है तो उसे शक हुआ और उसने पुलिस को जानकारी दी पुलिस पहली ही रिपोर्ट में व्यक्ति के साथ आई और महिला को पकड़ लिया और महिला को पकड़ने के बाद उसने पूरी बात बताई।
बाद में महिलाओं के घर जाकर व्यक्ति को कमरे से निकाला गया यह काफी हैरान करने वाला मामला था। महिला ने बताया की इस तरह से कृत्य करने वाली इन महिलाओं ने व्यक्ति को फंसाने का पूरा जाल बना रखा था और उसी के चलते व्यक्ति उनकी चाल में आ गया लेकिन विक्रम की समझदारी ने व्यक्ति को बचा लिया है।
आस-पास की नई खबरों के लिए हमें फॉलो करें और इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें।