प्रयागराज के नजदीकी गाँव मियांकापूरा में कुछ दिन पहले एक घटना हुई इस घटना में रात को घर में घुसकर किसी ने एक महिला और उसकी बेटी को जान से मार दिया था। घर से सोने के जेवारत और भी चीजें उठाकर ले गये थे।
पहली नजर में यह मामला किसी लूट-पाट का लगा था लेकिन बाद में जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने सबको हैरान कर दिया। हालाँकि पहली नजर में किसी को समझ नहीं आया की आखिर यह हो क्या रहा था और अचानक एक घर में कोई घुसता है और किसी को मार देता है कैसे –
पुलिस ने बहू को पकड़ा तो खुले राज
जानकारी के अनुसार वारदात की अगले ही दिन शक के नाम बहू को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने जब महिला की छानबीन करी तो उन्हें जानकारी मिली की महिला ने अपने पति के गुजर जाने के बाद चार महीने पहले अपने जीजा के साथ शादी कर ली थी। अब वह अपने ससुराल में नहीं रहती थी।
उसकी चार साल की लड़की भी है और वह पिछले चार महीनो से उससे मिलने की कोशिश कर रही थी लेकिन ससुराल वाले उसे मिलने नहीं दे रहे थे। अचानक इस वारदात के होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमी संग मिलकर रची ऐसी चाल
लड़की का नाम सलोनी है और उसकी कुछ सालों पहले बृजलाल के बेटे से शादी हुई बेटे की मौत के बाद बहू ने अपने जीजा के साथ शादी कर ली लेकिन उसकी चार साल की बच्ची ससुराल में रही तो वह उससे मिलना चाहती थी। सलोनी ने बताया की ससुराल वाले उसे मिलने नहीं देते थे इसलिए उसने अपने ही पति के दोस्त शंभू के साथ मिलकर घर में धावा बोल दिया।
पेड़ के साहरे घर में घुस्से और उसके बाद घर में मौजूद अपनी बच्ची को छोड़कर सभी पर हमला कर दिया इस हमले में सास पतिप्रेमी और ननंद को मौत के घाट उतार दिया।
बेटी के प्यार में अंजाम दिया घटना को
सलोनी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है, गुनाह स्वीकार करते हुए अपने साथी शंभू के बारें में बताया की वह सलोनी का अच्छा दोस्त है और उसे पैसों का लालच देकर उसने घर में धावा बोला था। उसके बाद जब हमें लगा की यह मामला लूट का लगना चाहिए तो घर में मौजूद धन भी हम ले आये।
लेकिन कॉल डिटेल्स की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया दोनों को और आखिर में उस इंसान को भी पकड लिया गया जिसने सोने और पैसों को अपने पास रखा था। सलोनी ने बताया की वह अपनी बेटी के प्यार में अंधी हो गई थी और गलती से इस घटना को अंजाम दे दिया।
आस-पास की ऐसी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी मिल पाए।