आलिया भट्ट और रणबीर सिंह का प्यार अब परवान चढने वाला है बहुत जल्द दोनों पति-पत्नी बनने वाले है। रणबीर सिंह का अफेयर अनेक अभिनेत्रियों के साथ रहा है लेकिन इस बार आलिया पर उनका दिल आया है और अब वह अपनी जिंदगी इन्ही के साथ बिताना चाहते हैं। रणबीर और आलिया दोनों ही हमउम्र है दोनों ने बॉलीवुड डेब्यू लगभग एक ही साथ किया है। दोनों ही फिल्मों में और बॉलीवुड में सफल रहे है। अब आलिया भट्ट कपूर फैमिली की बहू बनने वाली है कुछ दिन पहले आलिया और रणबीर को जोधपुर में एक साथ देखा गया था पता चला की वह उमेद भवन देखने के लिए यहाँ आये थे।
लेकिन क्या आप जानते है आलिया भट्ट कितने अभिनेताओं के साथ रिलेशन में रह चुकी है उनका नाम अनेक अभिनेताओं के साथ जुड़ा है और उन्होंने कुछ रिलेशन स्वीकार भी किये है। आइये जानते है आलिया कौनसे अभिनेताओं को डेट कर चुकी है।
आलिया भट्ट ने एक शो में यह स्वीकार किया था की अरसलान उनके पहले बॉयफ्रेंड थे उन्होंने यह भी कहा की वह स्नैपचैट पर उन्हें आज भी फॉलो करती है और इनकी तारीफ़ करते हुए आलिया ने कहा था की वह बहुत जिद्दी था और मुझे जींस और कुरते में ही देखना पसंद करता था। लेकिन आज हम अलग है वह अपने करियर में बिजी है और मैं यहाँ वह अभी ग्रापिक्स डिजाइन का काम करता है और ज्यादा समय जिम में बिताता है।
केविन मित्तल
यह खबर कितनी सच है इसका अभी तक पता नहीं चला है लेकिन एक समय ऐसा था जब hike मेसेंजर के संस्थापक केविन मित्तल से इनका नाम जुड़ा था। केविन सुनील मित्तल के बेटे है। सुनील मित्तल भारत के अमीरों की लिस्ट में शामिल है और उनका करोड़ों का बिज़नस है। लेकिन कुछ समय बाद केविन और आलिया को एक साथ नहीं देखा गया और दोनों ने इस बात पर कुछ ज्यादा चर्चा भी नहीं करी।
वरुण धवन
आलिया और वरुण की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और वरुण का नाम आलिया के साथ अक्सर जुड़ने लगा। मीडिया में सुर्खियाँ बनने के बाद दोनों ने एक चैट शो में एक दुसरे से दूर रहने की बात कही। उन्होंने अपने रिलेशन को स्वीकार नहीं किया यह कहते है की वह एक अच्छे दोस्त थे लेकिन एक दोस्तीं को आज बहुत बड़ा इशु बना दिया गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया और सिद्धार्थ ने यह सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था की वह दोनों आपस में प्यार करते थे लेकिन अब वह एक साथ नहीं रहते है। इस खबर ने इतना तुल पकड़ा था की हर तरफ आलिया और सिद्धार्थ के चर्चे होने लगे थे। कपूर एंड सन्स फिल्म में दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ी और वह प्यार में बदली लेकिन बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।
रणबीर कपूर
हालाँकि रणबीर और आलिया अभी साथ है और दोनों की शादी की बात हो रही है लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। आलिया रणबीर के साथ अभी रिलेशन में है और इनका रिलेशन काफी अच्छे से चल रहा है पिछले कुछ सालों से दोनों को एक साथ देखा गया है और साल में एक बार तो इनकी शादी की बात जरुर होती है।
लेकिन अभी तक शादी नहीं हुई है इससे पहले हम कुछ नहीं कह सकते चूँकि बॉलीवुड में वो होता है जो हम कभी सोचते भी नहीं है। खैर हम तो यही चाहते है की आलिया और रणबीर जल्दी एक दुसरे के हो और अपनी जिंदगी आगे बढाये।
बॉलीवुड की यह जानकारी आपको कैसी लगी, आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो हमें फॉलो करें और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आपको हम ऐसी जानकारी रोज देते रहें।