Saturday, March 11, 2023

Latest Posts

तैमूर के बाद अब करीना के बेटे जेह बटोर रहे सुर्खियां, देखिए उनकी ये मज़ेदार फोटो

पूरे देश भर में

दिवाली का पर्व इस साल बड़े ही जोश के साथ धूमधाम से मनाया गया। आम से लेकर ख़ास तक हर कोई इस जश्न में मशगूल रहा। वहीं फिल्मी गलियारों में भी दिवाली की धूम देखने को मिली है। सितारों की दिवाली पार्टी जोरों शोरों पर चली। खुशियों और रोशनी के इस त्यौहार को बॉलीवुड सेलेब्स ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। बॉलीवुड के सितारों ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए साझा की हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

वहीं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान भी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ मिलकर अपने घर पर दिवाली के त्यौहार का जश्न मनाया है। करीना कपूर खान ने भी अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को साझा किया है, तो चलिए आपको दिखाते हैं।

करीना कपूर खान ने पति सैफ और बेटों तैमूर-जेह संग मनाई दिवाली

करीना कपूर खान ने

अपने इंस्टा हैंडल से दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करीना कपूर ने रोशनी के त्योहार पर रानी पिंक कलर का कुर्ता और बॉटम पहना हुआ था, जिसे उन्होंने ऑरेंज सिल्क के दुपट्टे के साथ पेयर किया था। करीना कपूर खान ने अपने लुक को स्लीक बन, स्टेटमेंट झुमका और जूती के साथ पूरा किया।


वहीं अगर हम सैफ अली खान और उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह की बात करें, तो यह ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पायजामा में काफी अच्छे लग रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों बच्चे मस्ती करते हुए और दिवाली की लाइटिंग को देखते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं एक तस्वीर में देख सकते हैं कि छोटे बेटे जेह नाराज होकर जमीन पर लेटकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं करीना कपूर ने अपने पूरे परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की एक तस्वीर को साझा किया है। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर, पिता रणधीर कपूर, मां बबीता, नीतू सिंह, सोहा अली खान सहित कई अन्य सदस्यों के साथ दिखाई दे रही हैं। करीना कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में “परिवार” लिखा है।

करीना कपूर का वर्क फ्रंट

करीना कपूर आखरी बार आमिर खान के साथ “लाल सिंह चड्ढा” में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आईं थीं। वहीं करीना कपूर अब जल्द ही प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं। अनटाइटल्ड फिल्म को हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। मच अवेटेड प्रोजेक्ट एक क्राइम थ्रिलर बताया जा रहा है। बता दें हाल ही में लंदन में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की गई थी।

 

Ahmed Khan
Ahmed Khanhttps://viralindiatoday.com/
I am Editor of Viralindiatoday. I am Capable to run Online Business and Now running Viralindiatoday.com as Senior Editor and Journalist. Phone : +34632880888 Email : [email protected]

Latest Posts

Don't Miss