रूस की एक महिला के नाम एक अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड है अमूमन एक महिला अपने पुरे जीवन काल में 10 या 15 बार गर्भवती हो सकती है और अगर हर बार जुड़वाँ बच्चे पैदा हो तो कुलमिलाकर 30 ही बच्चे जन्म लेते है लेकिन रूस की एक महिला अपने जीवन काल में लगभग 27 बार गर्भवती हुई।
इतना ही नहीं इस महिला ने कुल 69 बच्चो को जन्म दिया है और आज इनके 67 बच्चे जिन्दा है। आइये जानते है इस महिला के बारे में और यह चमत्कार कब हुआ इसकी भी जानकारी देते है।
मेडिकल साइंस की तरक्की से पहले की बात है
आज मेडिकल साइंस के पास हर बीमारी का तोड़ है लेकिन 18वीं शताब्दी में मेडिकल साइंस इतना ज्यादा सक्षम नहीं था उस समय रूस की रहने वाली वेलेंतीना वासिल्येव नाम की महिला ने कुल 69 बच्चो को जन्म दिया था।
वह अपने पुरे जीवन काल में 27 बार गर्भवती हुई इस कर्म में उन्होंने हर बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया और चार बार चार-चार बच्चों को भी जन्म दिया ऐसे में उनके कुल बच्चों की संख्या 69 हो गई।
जुड़वां बच्चो की मौत के बाद जिन्दा रहे
वेलेंतीना वासिल्येव के परिवार के लोग बताते है की उनकी 67 संतान पूरी तरह से स्वस्थ थी, लेकिन दो बार जुड़वां बच्चे पैदा हुए उन बच्चों ने जीवन काफी कम जिया हालाँकि वह जन्म के वक्त स्वस्थ थे।
जानकारी के अनुसार वेलेंतीना वासिल्येव के पति फ्योडोर वासिल्येव को इस सब का जनक माना जाता है उसके स्पर्म में इतनी शक्ति थी की हर बार बच्चों की संख्या बढ़ जाती।
पति में थी कुछ ख़ास बात
आज मेडिकल साइंस ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की खोज करी तो पता चला की महिला के पति ने जब दूसरी शादी करी तो उस महिला से भी 27 बच्चे और पैदा हुए लेकिन उस महिला की गोद शायद कमजोर थी। ऐसे में पहली महिला की गोद काफी उर्वर थी। इसी वजह से उसने अपने जीवन के 40 वर्षो में 27 बार गर्भवती होने और 69 बच्चे जन्म देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
साइंस के अनुसार पति से मिलने वाले गुण और महिला की गोद मजबूत होने के कारण यह संभव हुआ था। लेकिन महिला और उसके पति पर उस समय किसी तरह की कोई जांच नहीं करी गई थी और इतना कमजोर मेडिकल साइंस होने के बावजूद उस महिला ने बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड बनाया था।
जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आता है तो हमें फॉलो करें और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।