Saturday, March 11, 2023

Latest Posts

साल के अंतिम चंद्रग्रहण पर वैवाहिक दंपत्ति भूलकर भी ना करें यह काम, वरना अगले सात पछताना पड़ेगा

चंद्र ग्रहण का धार्मिक ग्रंथों में अलग ही महत्व बताया गया है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण की अनेक अलग-अलग मान्यताएं बताई गई है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार चंद्र ग्रहण में कोई भी शुभ काम करना उचित नहीं माना गया है। इस साल चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने जा रहा है यह साल का अंतिम चंद्रग्रहण होगा जो कि 19 नवंबर 2021 को लगेगा। जिसकी शुरुआत दोपहर को 12 बजकर  48 मिनट से श्याम  4 बज कर 47 मिनट तक रहेगा। यह चंद्रग्रहण आंशिक चंद्रग्रहण होगा जो कि उत्तर पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा, यह साल का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा जो कि बहुत सालों बाद  दिखेगा। पंचाग के अनुसार कुछ राशियों पर चंद्रग्रहण का विपरीत प्रभाव पड़ता है जो कि नक्षत्रों की दिशा को बदल कर रख देता है।

ज्योतिष के अनुसार चंद्रग्रहण को शुभ नहीं माना गया है इसलिए चंद्रग्रहण के समय कुछ कार्य नहीं करने चाहिए।

  • चंद्र ग्रहण के समय कोई भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए ।
  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए तथा कोई भी धारीदार वस्तु छुरि या चाकू को हाथ नहीं लगाना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के समय वैवाहिक दंपत्ति को भूलकर भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।
  • जब चंद्रग्रहण शुरू होता है तो उस टाइम ना ही भोजन करना चाहिए और ना ही भोजन पकाना चाहिए।

चंद्र ग्रहण काल के समय किसी भी मंदिर में देवी देवताओं की मूर्ति को हाथ लगाना शुभ नहीं माना गया है धार्मिक ग्रंथों में मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा को श्राप मिला था, इसलिए ग्रहण काल की स्थिति को शुभ नहीं माना गया है।


ग्रहण काल के समय हमें चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए और साथ ही तुलसी के पत्तों को भोजन ,धार्मिक पुस्तकों और पेय पदार्थों पर रखना चाहिए। जब ग्रहण के समाप्ति हो जाए अर्थात चंद्रमा की स्थिति शुभ हो जाए तो गंगाजल का सभी जगह छिड़काव करना चाहिए ।

इस बार चंद्र ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि के लिए बहुत ही शुभ माना गया है इन राशियों में चंद्र ग्रहण अपनी स्थिति को शुभ करेगा। इसके साथ ही वृषभ राशि सिंह राशि और वृश्चिक राशि के लिए चंद्र ग्रहण शुभ नहीं है  पंचाग के अनुसार  इन राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के समय धार्मिक पुस्तकों को पढ़ना और साथ ही   चींटी को दाना डालना  शुभ बताया गया है।

अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और फॉलो करें।

Latest Posts

Don't Miss