कहते है की प्यार में उम्र और जात नहीं देखी जाती है प्यार तो बस हो जाता है और इसी प्यार को साबित करने वाला यह जर्मनी का एक जोड़ा काफी वायरल हो रहा है। इस जोड़े की खासबात यह है की इसमें महिला की उम्र अब 75 ईयर हो गई है और लड़के की उम्र 21 साल लेकिन इन्होने आज से पांच साल पहले शादी कर ली थी।
आपको जानकर हैरानी होगी की तस्वीर में दिखने वाला लड़का 71 साल की महिला को डेट करता है उससे प्यार करता है और इतना ही नहीं दोनों अपने भविष्य की प्लानिंग भी कर रहे है। आइये जानते है यह लड़का कौन है और इस महिला के प्यार में पागल कैसे हो गया –
चाची के अंतिम संस्कार पर मिला था महिला से
लड़के का नाम गैरी हार्डविक है और इस महिला का नाम अल्मेडा है इन दोनों की मुलाक़ात उस वक्त हुई जब गैरी अपनी चाची के अंतिम संस्कार में गया हुआ था और अल्मेडा अपने बच्चे के गुजर जाने के बाद चर्च में उसकी याद में बैठी थी।
उस वक्त गैरी की उम्र महज 18 वर्ष थी और अल्मेडा की उम्र 71 वर्ष अब दोनों की उम्र में 53 साल का गैप था लेकिन गैरी को अल्मेडा से पहली मुलाक़ात में ही प्यार हो गया था। उसी दिन दोनों ने जिंदगी में आगे बढने का निर्णय ले लिया था।
अल्मेडा और गैरी ने कर ली शादी
मिलने के दो हफ्ते के बाद गैरी और अल्मेडा ने शादी कर ली और आपको हैरानी होगी की दोनों की शादी को अब पांच साल होने को आये है वह पहली बार 2015 में मिले थे और उसके बाद उसी वर्ष उन्होंने शादी कर ली थी।
इसी बिच आपको बता दूँ की अल्मेडा के पौते की उम्र गैरी से 8 साल बड़ी है आप सोच सकते है की दोनों का रिलेशन कैसा होगा। खैर दोनों एक दुसरे से बेहद प्यार करते है और दोनों एक दुसरे के बिना रहना नहीं चाहते है। गैरी के अनुसार वह भविष्य में क्या करने वाले है इसका प्लान वह अभी से बना रहे है।
गैरी बूढी महिलाओं की तरफ आकर्षित होता है
अल्मेडा ने कहा की पहली मुलाक़ात में ही मुझे गैरी में कुछ अलग नजर आया और गैरी ने अपनी एक ही हरकत से मुझे अपना बना लिया। गैरी ने बताया की वह इससे पहले 77 साल की एक महिला को डेट कर चूका है उसे बूढी महिलाएं ही काफी पसंद आती है और उनकी तरफ अट्रेक्ट होता है।
गैरी के लिए यह पहली बार नहीं है की वह किसी बूढी महिला को डेट कर रहा है लेकिन उसने पहली बार किसी महिला से शादी करी है वो है अल्मेडा। यह जोड़ी काफी अजीब है लेकिन दोनों का प्यार है तो कोई कुछ ही कह सकते है।
ऐसी ही अजीबोगरीब जानकारी के लिए आप हमें फॉलो करें ताकि हम आपको ऐसी जानकारी हर रोज देते रहें।