Friday, March 10, 2023

Latest Posts

14 साल की लड़की के पेट में निकला डेढ़ किलो बालों का गुच्छा, लड़की रोज करती थी ऐसा काम  

उदयपुर के भीलों का बेदला स्तिथि अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहाँ 14 वर्ष की एक लड़की के पेट से कुछ ऐसा निकला है जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान है। लड़की को पता ही नहीं चला की उसकी एक गलती उसकी जान लेने पर उतारू हो जायेगी और उसकी यही गलती उसे पूरी तरह से परेशान करने वाली थी।

डॉक्टरों को जब पता चला तब बहुत देर हो चुकी थी लेकिन डॉक्टरों की टीम ने लड़की की जान तो बचा ली लेकिन लड़की की गलती को भी समझना जरूरी था तो आइये जानते है ऐसा क्या हुआ –

लड़की ने दोस्त से सीखी थी ऐसी आदत


लड़की ने बताया की वह अपनी फ्रेंड से ऐसा करना सीखी थी फ्रेंड हमेशा अपने बाल और हाथों के नाख़ून खाया करती थी जब उसने देखा की नाखुनो और बाल खाती है तो उसे भी इस तरह की आदत हो गई वह करीब एक साल तक अपने बाल और नाख़ून खाती रही और आखिर वो हुआ जिसका किसी को पता नहीं था।

लड़की का पेट दर्द करने लगा और भूख बंद हो गई अब लड़की का पेट तो बढ़ रहा था लेकिन लड़की का शरीर सूखने लगा था घर वालों को कुछ समझ नहीं आ रहा था।

घर वालों ने करवाई जांच

शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया और बाद में जब बड़ी जांच करवाई गई तो डॉक्टर ने बताया की उसके पेट में बालों का गुच्छा है तब जाकर लड़की ने अपनी गलती बताई उसने बताया की वह अपने हाथों के नाख़ून और बाल खाया करती थी जिसके चलते उसे यह हो सकता है।

डॉक्टरों की एक टीम बुलाई गई लेकिन लड़की के घर वालों के पास सर्जरी के लिए पैसा नहीं था वहीँ के एक समाजसेवी ने उनकी मदद करी और लड़की की सर्जरी करवाई।

डॉक्टरों की मेहनत काम आई

लड़की की सर्जरी करवाई गई और लड़की के पेट से लगभग डेढ़ किलो बाल का गुच्छा निकाला गया जिसकी वजह से वह शरीर में फेल गया था और अमाशय को अपनी जकड़ में ले लिया था। अमाशय के जकडन होने के कारण उसे भूख नहीं लगती थी और उसका पेट पूरी तरह से फूलने लगा था।

हालाँकि लड़की अभी ठीक है लेकिन एक गलती कितनी भारी हो सकती है इसका अंदाजा आप लगा सकते है कैसे एक लड़की ने अपने पुरे जीवन को बर्बाद कर लिया वह अब बहुत दुखी है और किसी को ऐसी गलती नहीं करने की सलाह दे रही है।

Latest Posts

Don't Miss